दो मिनट पहले छोड़ा दफ्तर, कट गई सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

  1. Home
  2. International

दो मिनट पहले छोड़ा दफ्तर, कट गई सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

दो मिनट पहले छोड़ा दफ्तर, कट गई सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

द सेंकेई न्यूज के अनुसार यह कर्मचारी मई 2019 और जनवरी 2021 के बीच 316 बार दफ्तर का समय पूरा होने से पहले ही निकल गये थे। कुछ मामलों में, कंपनी ने पाया कि कई कर्मचारियों ने जल्दी लॉग आउट करने के लिए अपने कार्ड पर गलत समय लिखा।


जापान (उत्तराखंड पोस्ट) जापान में कुछ सरकारी कर्मचारी दफ्तर का समय पूरा होने से 2 मिनट पहले ही निकल गए। दो मिनट पहले दफ्तर से निकलने का परिणाम यह हुआ कि उनकी सैलरी काट ली गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार देश के चिबा प्रान्त में फनाबाशी सिटी बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के कई कर्मचारियों ने दो मिनट पहले ही ऑफिस से निकल, इसके लिए वेतन में कटौती का सामना करना पड़ा।

द सेंकेई न्यूज के अनुसार यह कर्मचारी मई 2019 और जनवरी 2021 के बीच 316 बार दफ्तर का समय पूरा होने से पहले ही निकल गये थे। कुछ मामलों में, कंपनी ने पाया कि कई कर्मचारियों ने जल्दी लॉग आउट करने के लिए अपने कार्ड पर गलत समय लिखा।

जापानी मीडिया के अनुसार आजीवन अध्ययन विभाग की 59 वर्षीय एक कर्मचारी अन्य कर्मचारियों को दफ्तर से जल्दी जाने में मदद करती थीं। अधिकारियों ने पाया कि वह शाम 5:15 पर लॉग आउट करने के बजाय हर दिन दो मिनट पहले लॉग आउट कर रही थीं। सजा के तौर पर, उनकी तीन महीने की सैलरी का 10वां हिस्सा काट लिया गया है, इसके साथ ही दो अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों को लिखित चेतावनी दी गई थी जबकि चार अन्य को सख्त नोटिस दिया गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे