मॉडल के साथ रोमांस पड़ा भारी, पत्नी आई 23 साल के मशहूर सिंगर की हो गई मौत

  1. Home
  2. International

मॉडल के साथ रोमांस पड़ा भारी, पत्नी आई 23 साल के मशहूर सिंगर की हो गई मौत

Singer

केविन ने साफ किया कि वो 33 साल की डियोलेन के साथ शादी रचा चुका है और इसलिए ये बात मॉडल को सीक्रेट रखनी होगी। मॉडल ने पहले मना किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दोनों की बात मान ली थी। बियान्का ने कहा था कि विक्टर और केविन को 390-390 डॉलर्स देने होंगे।


रियो डि जेनेरियो (उत्तराखंड पोस्ट) ब्राजील के एक मशहूर सिंगर 23 साल के एमसी केविन की एक हादसे में मौत हो गई। केविन ने महज दो हफ्ते पहले ही शादी रचाई थी। दो हफ्तों बाद ही ये सिंगर अपनी पत्नी को चीट कर रहा था और एक मॉडल के साथ संबंध बना रहा था।

जानकारी के अनुसार एमसी केविन ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो के एक होटल में अपने दोस्त विक्टर के साथ मौजूद थे। इस होटल में उनकी मुलाकात 26 साल की मॉडल बियान्का से हुई थी। सबने मिलकर यहां नशीले पदार्थों का सेवन किया. जिसके बाद विक्टर ने बियान्का को संबंध बनाने के ऑफर को लेकर बात की थी।

हालांकि केविन ने साफ किया कि वो 33 साल की डियोलेन के साथ शादी रचा चुका है और इसलिए ये बात मॉडल को सीक्रेट रखनी होगी। मॉडल ने पहले मना किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दोनों की बात मान ली थी। बियान्का ने कहा था कि विक्टर और केविन को 390-390 डॉलर्स देने होंगे।

इस डील के फाइनल होने के बाद इसी होटल में रह रहे क्रूज नाम का शख्स केविन के पास आया। जब उसे इस ऑफर के बारे में पता चला तो उसने भी इसमें शामिल होने के लिए कहा। हालांकि जब विक्टर और केविन ने उसे वहां से भगा दिया तो उसने केविन के सिक्योरिटी गार्ड को जाकर बता दिया कि केविन की पत्नी उसे ढूंढ रही है।

 

दरअसल क्रिमिनल लॉयर और केविन की पत्नी डियोलेन भी इसी होटल में ठहरी थी। केविन को इस बारे में पता नहीं था लेकिन क्रूज ये बात जानता था। इसके बाद केविन के सिक्योरिटी गार्ड ने विक्टर को मैसेज भी किया कि केविन की पत्नी उन्हें ढूंढ रही है। विक्टर ने भी केविन को इस बारे में सूचना दी लेकिन केविन ने इस बात को इग्नोर कर दिया।

हालांकि कुछ देर बाद जब विक्टर वॉशरुम से निकल रहा था तो उसने देखा कि केविन की पत्नी उनके कमरे में पहुंची हुई है। वही केविन बालकनी से लटककर अपने आपको छिपाने की कोशिश कर रहा था लेकिन इस हड़बड़ी के बीच उसका पैर फिसल जाता है और वो पांचवी मंजिल से नीचे गिर जाता है। केविन को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

ब्राजील के इस सिंगर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। केविन के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं और वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे