उत्तराखंड | युवाओं के लिए आने वाली है बंपर भर्तियां, पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Jobs

उत्तराखंड | युवाओं के लिए आने वाली है बंपर भर्तियां, पूरी जानकारी यहां

JOB

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही तीन नई भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले 15 दिनों में यह भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।



 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही तीन नई भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले 15 दिनों में यह भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जल्द ही अग्निशमन विभाग में हेड कांस्टेबल के करीब 200 पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। इसके अलावा सांख्यिकी विभाग में करीब 100 पदों पर भर्ती भी निकाली जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के करीब 50 पदों पर भर्ती निकलने जा रही है।

इन तीनों भर्तियों की सिफारिश (अधियाचन) आयोग को प्राप्त हो चुकीं हैं। इनका अध्ययन करने के बाद नोटिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इसी महीने भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। चूंकि राज्य सरकार ने समूह-ग की सभी भर्तियों के आवेदन का शुल्क माफ किया है, इसलिए इन भर्तियों के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में विभिन्न श्रेणियों के खाली पदों पर भर्ती के लिए विभाग ने प्रस्ताव आयोगों को भेज दिया है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिषद में कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार समेत अन्य पदों का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक में 51 पदों पर भर्ती करने की अनुमति दी गई। अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत का कहना है कि खाली पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव आयोगों को भेजा गया है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे