उत्तराखंड | तैयार हो जाएं युवा, जल्द होने जा रही है बंपर भर्तियां

  1. Home
  2. Jobs

उत्तराखंड | तैयार हो जाएं युवा, जल्द होने जा रही है बंपर भर्तियां

goverment job

मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार के मुद्दे को गंभीरता से लिया है। पहली ही कैबिनेट बैठक में सीएम धामी ने 22 हजार से ज्यादा पर भर्ती की बात कही थी। अब सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार के मुद्दे को गंभीरता से लिया है। पहली ही कैबिनेट बैठक में सीएम धामी ने 22 हजार से ज्यादा पर भर्ती की बात कही थी। अब सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

अब युवाओं के लिए बड़ी खबर मिली है। दरअसल, सरकार एक महीने के भीतर लगभग आठ हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि, रिक्त पदों में से एक-तिहाई, लगभग आठ हजार पदों पर सरकार अगले एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं।

जल्द इन पदों पर होगी भर्ती:

विद्यालयी शिक्षा – 5499 पद

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य – 2918 पद

वन – 2560 पद

ऊर्जा- 2021 पद

चिकित्सा शिक्षा – 1968 पद

पुलिस- 1530 पद

राजस्व – 789 पद

शहरी विकास – 872 पद

उच्च शिक्षा – 698 पद

सिंचाई – 786 पद

पशुपालन – 300 पद

कृषि – 470 पद

ग्राम्य विकास – 474 पद

लोक निर्माण विभाग -312 पद

पंचायतीराज – 353 पद

उद्यान – 314 पद

खाद्य संरक्षा एवं दवा नियंत्रण – 46 पद

पेयजल – 100 पद

समाज कल्याण – 103 पद

जनजाति कल्याण – 155 पद

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति – 182 पद

किसके कितने पद:

कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, नलकूप मिस्त्री, नलकूप चालक, प्रारूपकार – 2519 पद

नर्सिंग अधिकारी, लैब असिस्टेंट, चिकित्सा अधिकारी, एक्सरे टेक्नीशियन- 4260 पद

पटवारी, लेखपाल, अमीन- 754 पद

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग तीन – 1613 पद

सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक- 635 पद

कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अधिशासी अधिकारी -791 पद

प्रवक्ता, सहायक अध्यापक, असिस्टेंट प्रोफेसर – 5307 पद

कांस्टेबल, प्लाटून कमांडर -1021 पद

वन आरक्षी, वन दरोगा, वन क्षेत्राधिकारी – 2224 पद।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे