दर्शन नहीं किए तो जल्दी कीजिए, इस दिन बंद हो जाएंगे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

दर्शन नहीं किए तो जल्दी कीजिए, इस दिन बंद हो जाएंगे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम के कपाट परंपरानुसार भैयादूज के पावन पर्व पर नौ नवंबर को प्रात: 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। वहीं द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर एवं तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 29 अक्तूबर को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। विजयदशमी के पर्व पर ओंकारेश्वर


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम के कपाट परंपरानुसार भैयादूज के पावन पर्व पर नौ नवंबर को प्रात: 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। वहीं द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर एवं तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 29 अक्तूबर को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

विजयदशमी के पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में आचार्य हर्ष जमलोकी और सत्य प्रसाद सेमवाल ने पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने का समय प्रात: 8.30 बजे निर्धारित किया। 11 नवंबर को बाबा केदार अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में छह माह के लिए विराजमान होंगे।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम के परिक्रमा मंडप में बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेदपाठियों ने पंचांग देखकर धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय की।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे