उत्तराखंड | निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे ये बीजेपी विधायक

  1. Home
  2. mahakumbh

उत्तराखंड | निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे ये बीजेपी विधायक

उत्तराखंड | निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे ये बीजेपी विधायक

विधायक को महामंडलेश्वर की पदवी से नवाजा जाएगा, जिसके बाद वे अखाड़े से जुड़ जाएंगे और उनका नाम भी महामंडेश्वर रविदासाचार्य सुरेश राठौर हो जाएगा। महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि महामंडलेश्वर से नवाजे जाने के बाद विधायक अखाड़े का हिस्सा होंगे और संतों के साथ शाही स्नान करेंगे


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में अखाड़े में महामंडलेश्वर पद पर उनकी ताजपोशी होगी। महामंडलेश्वर के पद पर ताजपोशी के बाद विधायक अखाड़े के संतों के साथ कुंभ में शाही स्नान करेंगे।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि शुक्रवार को अखाड़े की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि विधायक सुरेश राठौर रविदास कथावाचक हैं।

Suresh Rathore BJP MLA

उन्होंने अखाड़े से जुड़ने की इच्छा जताई थी। कार्यकारिणी सदस्यों की आपसी सहमति से विधायक को महामंडलेश्वर बनाए जाने के प्रस्ताव पर सहमति हो गई। उन्होंने बताया कि विधायक राठौर का परिवार है। इसलिए उनकी उनकी संन्याय की दीक्षा नहीं होगी।

विधायक को महामंडलेश्वर की पदवी से नवाजा जाएगा, जिसके बाद वे अखाड़े से जुड़ जाएंगे और उनका नाम भी महामंडेश्वर रविदासाचार्य सुरेश राठौर हो जाएगा। महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि महामंडलेश्वर से नवाजे जाने के बाद विधायक अखाड़े का हिस्सा होंगे और संतों के साथ शाही स्नान करेंगे।

आपको बता दें कि अखाड़ा का सर्वोच्च पद आचार्य महामंडलेश्वर का है, जो अभी स्वामी अवधेशानंद गिरि हैं।  जूना अखाड़े के देशभर में आठ सौ महामंडलेश्वर हैं। छह हजार श्रीमहंत और लाखों महंत हैं जबकि देश और विदेशों में बड़ी संख्या में संत जुड़े हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे