उत्तराखंड | शहीद मेजर विभूति को मरणोपरांत शौर्य चक्र, शहीद चित्रेश को सेना मेडल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | शहीद मेजर विभूति को मरणोपरांत शौर्य चक्र, शहीद चित्रेश को सेना मेडल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पुलवामा हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इसी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के विभूति शंकर ढौंडियाल और मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए थे, जिन्हें मरणोपरांत सम्मान मिला है। शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को शौर्य चक्र और शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को सेना मेडल के लिए


उत्तराखंड | शहीद मेजर विभूति को मरणोपरांत शौर्य चक्र, शहीद चित्रेश को सेना मेडल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पुलवामा हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इसी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के विभूति शंकर ढौंडियाल और मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए थे, जिन्हें मरणोपरांत सम्मान मिला है। शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को शौर्य चक्र और शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को सेना मेडल के लिए चुना गया।

आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए थे मेजर चित्रेश- देहरादून के मेजर चित्रेश बिष्ट इसी वर्ष 16 फरवरी को राजौरी के नौसेरा सेक्टर में आतंकियों ने एलओसी पार कर यहां इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लगा दिया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग कोर में तैनात मेजर चित्रेश ने सैन्य टुकड़ी के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

आईईडी डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट होने से मेजर चित्रेश शहीद हो गए। बता दें कि 28 वर्षीय मेजर चित्रेश 2010 में भारतीय सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अफसर बने थे। उनके शहीद होने की खबर तब आई, जब उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी। एक माह बाद उनकी शादी होनी थी, जिसके कार्ड भी बंट चुके थे।

उत्तराखंड | शहीद मेजर विभूति को मरणोपरांत शौर्य चक्र, शहीद चित्रेश को सेना मेडल
Major Chitresh

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे मेजर विभूति- मेजर चित्रेश को शहीद हुए अभी बस दो ही दिन हुए थे कि देवभूमी ने अपना एक और वीर जवान खो दिया। 18 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में नेशविला रोड निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गए।

उत्तराखंड | शहीद मेजर विभूति को मरणोपरांत शौर्य चक्र, शहीद चित्रेश को सेना मेडल
Major VIBHUTI -Dhoundiyal

14 फरवरी को पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला किया, जिसमें तीन दर्जन से अधिक जवान शहीद हो गए। तब सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर कार्रवाई की। इसी दौरान दो खूंखार आतंकियों को मार गिराने वाले मेजर विभूति भी शहीद हो गए। 34 वर्षीय मेजर विभूति ढौंडियाल सेना के 55 आरआर (राष्ट्रीय रायफल) में तैनात थे।

शहीद मेजर की बहादुर पत्नी की ये बात सुनकर आप रोएंगे नहीं… गर्व करेंगे, देखिए वीडियो

उत्तराखंड | मेजर बेटे की शादी के कार्ड बांटने गए थे पिता, लौटे तो आई शहीद होने की ख़बर

J&K | अब उत्तराखंड के युवा मेजर शहीद, अगले महीने होनी थी शादी

उत्तराखंड | शहीद मेजर चित्रेश के पिता का दर्द, बोले- ऐसे कोई छोड़कर जाता है क्या?

शादी से पहले मां और पिता को दिया ये वादा पूरा नही कर पाए मेजर चित्रेश, शहादत पर हर कोई रोया

उत्तराखंड | मां को 10 घंटे तक नहीं बताई मेजर बेटे के शहादत की खबर, ये है वजह

 

 

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे