संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए धामी, युवा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

  1. Home
  2. uttarakhand-election

संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए धामी, युवा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह सर्वप्रथम कार्यकर्ता हैं तत्पश्चात मुख्य सेवक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 24000 भर्ती निकाली है जिस पर 15 अगस्त से कार्य आरंभ हो गया है और इनमें से आधी भर्तिया जल्द ही पूरी होने वाली है और साथ ही हम स्वरोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा रहे हैं हमने न सिर्फ प्रार्थियों को आयु में 1 वर्ष की छूट दी है बल्कि आवेदन किए जाने वाले सभी फॉर्म को निशुल्क कर दिया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) गोपेश्वर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि वह कैसे साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बताया कि वे पार्टी के अभियानों में साधारण कार्यकर्ता के रूप में जुटे रहते थे, नारे लगाते थे। उन्हें कैसे पार्टी नेतृत्व ने आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल और भाजयुमो की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा हमारी पार्टी पन्ना प्रमख तक जा रही हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में आकर मुझे अपने पुराने दिन याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा मैं यहाँ आकर आज बहुत भावुक हूं। धामी ने कहा भाजपा में हर कार्यकर्ता पर पार्टी की नजर रहती है हमारी पार्टी ऐसी पार्टी जहाँ किसी को भी दायित्व मिल सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि वह सर्वप्रथम कार्यकर्ता हैं तत्पश्चात मुख्य सेवक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 24000 भर्ती निकाली है जिस पर 15 अगस्त से कार्य आरंभ हो गया है और इनमें से आधी भर्तिया जल्द ही पूरी होने वाली है और साथ ही हम स्वरोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा रहे हैं हमने न सिर्फ प्रार्थियों को आयु में 1 वर्ष की छूट दी है बल्कि आवेदन किए जाने वाले सभी फॉर्म को निशुल्क कर दिया है। धामी ने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है पर वह विभिन्न विभागों तथा वित्त विभाग से आकलन करवा कर ही घोषणाएं कर रहे हैं जो निश्चित तौर पर धरातल पर आएंगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जब दूसरी पार्टियां सो रही थी तब हमने अबकी बार 60 पार का नारा दे दिया था। हमारा लक्ष्य 2022 है और हम अबकी बार 60 सीट से अधिक सीट लाएंगे। उन्होंने कहा 2022 फतह करने में सबसे बड़ी भूमिका युवा मोर्चा की रहेगी इस बार चुनाव में युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा।

कौशिक ने कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी हर तरह से सेवा कार्यो में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लड डोनेशन, घर से पक्का भोजन, अस्पताल के आसपास किचन चलाने, मास्क, सैनिटाइजर वितरण और दवा वितरण में उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे