उत्तराखंड | कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा- संपर्क में बीजेपी के कई नेता

  1. Home
  2. uttarakhand-election

उत्तराखंड | कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा- संपर्क में बीजेपी के कई नेता

Ganesh

गणेश गोदियाल ने साथ ही ये भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 5 साल से मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में किसी को भी पार्टी में शामिल करने से पहले उनके हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के एक बयान ने खलबली मचा दी है। गणेश गोदियाल ने बड़ा दावा करते हुए कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेता उनके संपर्क में हैं। हालांकि गणेश गोदियाल ने किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन गोदियाल के इस बयान से प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है।

गणेश गोदियाल ने साथ ही ये भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 5 साल से मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में किसी को भी पार्टी में शामिल करने से पहले उनके हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

आप भी सुनिए आखिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने क्या कहा-

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे