उत्तराखंड | चुनाव से पहले सैंकड़ों कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

  1. Home
  2. uttarakhand-election

उत्तराखंड | चुनाव से पहले सैंकड़ों कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

BJP

उत्तराखंड में चुनावी मौसम में नेताओं औऱ पार्टी कार्यकर्ताओं को दल बदल का सिलसिला जारी है। निर्दलीय विधायक प्रीतम पवार और पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार को कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चुनावी मौसम में नेताओं औऱ पार्टी कार्यकर्ताओं को दल बदल का सिलसिला जारी है। निर्दलीय विधायक प्रीतम पवार और पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार को कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा में आए पुरोला के कांग्रेस विधायक राजकुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक आज खुशी का दिन है कि कांग्रेस के राजकुमार के साथ सैकड़ों कांग्रेस के पदाधिकारियों ने  भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

कौशिक ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  और ये सौभाग्य की बात है कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे प्रभावशाली एवं लोकप्रिय नेतृत्व है।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया के सामने आकर जिस तरह कांग्रेस द्वारा किये जा रहे अपमान को बयां किया उससे कांग्रेस के परिवारवाद की पराकाष्ठा को प्रमाणित करता है। इससे ये स्पष्ट है कांग्रेस का मतलब सोनिया राहुल प्रियंका है जबकि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कांग्रेस के राजकुमार भाजपा के राजकुमार हुए है। राजकुमार का भाजपा परिवार में स्वागत करते है। उन्होंने कहा क  भारत का मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया है उसका पूरा विश्व अनुसरण और लोहा मान रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का उत्तराखंड के प्रति हमेशा विशेष लगाव रहा है यहां की भौगोलिक स्थितियों के लिए वह हमेशा चिंतित रहते हैं। 

धामी ने कहा कि  उत्तराखंड आने वाले समय में आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी के नाम से पूरे विश्व में जाना जाएगा। अंत में उन्होनें कहा कि राजकुमार के आने से उनके क्षेत्र की गतिविधियों में और विकास में नए आयाम लिखे जाएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे