उत्तराखंड | चुनाव से पहले भाजपा की अहम बैठक आज, CM धामी समेत ये लोग शामिल

  1. Home
  2. uttarakhand-election

उत्तराखंड | चुनाव से पहले भाजपा की अहम बैठक आज, CM धामी समेत ये लोग शामिल

bjp

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। बैठक वर्चुअल माध्यम से की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 13 सदस्य शामिल होंगे। बैठक में आगामी चुनाव और पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी। 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)

बता दें कि उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा 2022 के चुनावों में प्रदेश में बना मिथक तोड़ना चाहती है। सूत्रों का मानना है कि पार्टी इसके लिए सघन प्रचार की रणनीति बना रही है। बूथ-बूथ जाकर वोटरों को साधने की कवायद के साथ ही पार्टी अखबारों, इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रियता तेज करेगी। केंद्र की कामयाब योजनाओं को वोटरों से वाकिफ कराने का काम भी किया जाएगा। इसके  साथ ही महंगाई और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों की धार कुंद करने की कोशिश भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि बीते दिनों में उपचुनावों में हार के बाद डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी इसी रणनीति का हिस्सा है।    

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय वर्चुअल बैठक रविवार सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित होगी। जिसमें सभी प्रदेशों के भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अपने अपने प्रदेशों में निश्चित स्थानों पर बैठ कर वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे।

प्रदेश पार्टी मुख्यालय से राज्य के कार्यकारिणी सदस्य वर्चुअल बैठक में जुड़ेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। चौहान ने बताया कि उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, अनिल बलूनी, अजय टम्टा, सतपाल महाराज, महेंद्र पांडेय बैठक में शामिल होंगे। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे