अल्मोड़ा – सोबन सिंह जीना परिसर में होली महोत्सव आज, छात्र दिखाएंगे हुनर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

अल्मोड़ा – सोबन सिंह जीना परिसर में होली महोत्सव आज, छात्र दिखाएंगे हुनर

अल्मोड़ा – सोबन सिंह जीना परिसर में होली महोत्सव आज, छात्र दिखाएंगे हुनर

रविवार को सोबन सिंह जीना परिसर के मुख्य परिसर में छात्र संघर्ष समिति द्वारा होली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को सोबन सिंह जीना परिसर के मुख्य परिसर में छात्र संघर्ष समिति द्वारा होली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० एन०एस० भंडारी, परिसर निदेशक नीरज तिवारी शोध निदेशक जगत सिंह बिष्ट सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत से होगी। इसके बाद छात्रावास औऱ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का हुनर सबके सामने रखेंगे। कार्यक्रम में विहान सांस्कृतिक संस्था भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा भी अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम विवि के परिसर पर आयोजित किये जाएंगे।

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कार्यक्रम संयोजक राहुल खोलिया ने कहा कि ये कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों द्वारा मिलकर कराया जा रहा है, इसी वजह से इसे छात्र संघर्ष समिति द्वारा आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम नाम दिया गया है।

कार्यक्रम के बारे में बताते हए पूर्व छात्रसंघ सचिव आशीष पंत ने कहा कि विवि में ऐसे कार्यक्रमों का होना बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे कार्यक्रम हमें अपनी संस्कृति से जोड़ें रखते हैं। आशीष ने आगे बताया कि बीते कुछ दिनों से कार्यक्रम को लेकर विवि के बच्चे उत्त्साहित है और अपनी तैयारियां कर रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे