ब्रेकिंग न्यूज़ | विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, जानिए किसे दिया टिकट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

ब्रेकिंग न्यूज़ | विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, जानिए किसे दिया टिकट

ब्रेकिंग न्यूज़ | विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, जानिए किसे दिया टिकट


अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को होने जा रहे उप चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए महेश जीना को प्रत्याशी बनाया है।

आपको बता दें कि महेश जीना सल्ट के विधायक रहे स्व सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। नवंबर में विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का असामयिक निधन हो गया था। भाजपा ने इस सीट के उप चुनाव के लिए महेश जीना समेत छह दावेदारों का पैनल तैयार कर आलाकमान को भेजा था। सोमवार को भाजपा आलाकमान ने प्रत्याशी के रूप में महेश जीना के नाम पर मुहर लगा दी।
 

भाजपा एक तरह से स्व सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उपजी सहानुभूति का लाभ लेने की रणनीति ही अमल में लाई। इससे पहले हुए दो उप चुनावों में भी भाजपा ने दो विधायकों के निधन पर उनके स्वजनों को ही प्रत्याशी बनाया था।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे