उत्तराखंड | तीसरी सालगिरह को खास बनाने यहां पहुंचे रणवीर और दीपिका

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड | तीसरी सालगिरह को खास बनाने यहां पहुंचे रणवीर और दीपिका

0000

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्मोड़ा के बिनसर पहुंचे है। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई। 




हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्मोड़ा के बिनसर पहुंचे है। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई। 

शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। यहां से वे दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे। वह यहां एक रिजार्ट में ठहरे हैं।

बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। ये जोड़ी मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे मुंबई लौट जाएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे