उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी डयूटी में जा रहे डॉक्टर की कार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी डयूटी में जा रहे डॉक्टर की कार

alo

अल्मोड़ा से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां डयूटी में जा रहे एक डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।


अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट ) अल्मोड़ा से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां देवायल के पास डयूटी में जा रहे एक डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

मिली जानकारी के मुताबिक सैणामानुर स्वास्थ्य केंद्र, सल्ट में तैनात डॉ. आशीष अग्रवाल अपनी कार से डयूटी के जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वायला, देवायल के पास उनकी कारअनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में डॉ.  को मामूली चोट आई है। गनीमत रही की कार कुछ दूरी पर जाकर रूक गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे