उत्तराखंड | पहाड़ी इलाकों में लंबे समय से हो रही थी मांग, धामी ने कर दिया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी इलाकों में लंबे समय से की जा रही मांग पर गौर करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में चकबंदी कराने का एलान किया है।
बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी इलाकों में लंबे समय से की जा रही मांग पर गौर करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में चकबंदी कराने का एलान किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा पहाड़ी इलाकों में यह मांग लंबे समय से की जा रही है। छितरे खेतों के कारण पहाड़ के लोगों को खेती का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चकबंदी लागू करने के लिए व्यापक आकलन किया जा रहा है।
रविवार को कुमाऊं दौरे के दौराव बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिलौना में रोडवेज डिपो में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने ये बात कही।
सीएम धामी ने यह भी कहा कि बागेश्वर की गरुड़ गंगा और अल्मोड़ा की कोसी नदी सूख रही है। इन दोनों नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर में रोडवेज डिपो का उद्घाटन भी किया।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे