उत्तराखंड | ग्लेशियर टूटने से तबाही, 8 शव बरामद, 6 की हालत गंभीर, 384 लोगों को किया रेस्क्यू

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | ग्लेशियर टूटने से तबाही, 8 शव बरामद, 6 की हालत गंभीर, 384 लोगों को किया रेस्क्यू

उत्तराखंड | ग्लेशियर टूटने से तबाही, 8 शव बरामद, 6 की हालत गंभीर, 384 लोगों को किया रेस्क्यू

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को चमोली जिले की नीती घाटी के सुमना का हवाई सर्वे किया। आपको बता दें कि शुक्रवार को यहां पर ग्लेशियर टूटने की खबर आई थी। हवाई सर्वे के बाद CM तीरथ ने बताया है कि BRO अभी काम पर लगी हुई है लेकिन उनकी कनेक्टिविटी टूटी हुई है। बर्फ बहुत ज़्यादा गिरी है, बर्फ से कई जगह सड़कें ब्लॉक हैं। आसपास के गांवों और मवेशियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, केवल सड़क मार्ग पर नुकसान हुआ है


चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को चमोली जिले की नीती घाटी के सुमना का हवाई सर्वे किया। आपको बता दें कि शुक्रवार को यहां पर ग्लेशियर टूटने की खबर आई थी। हवाई सर्वे के बाद CM तीरथ ने बताया है कि BRO अभी काम पर लगी हुई है लेकिन उनकी कनेक्टिविटी टूटी हुई है। बर्फ बहुत ज़्यादा गिरी है, बर्फ से कई जगह सड़कें ब्लॉक हैं। आसपास के गांवों और मवेशियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, केवल सड़क मार्ग पर नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना जोशीमठ-मलारी-गिरथिड़ोबला-सुमना-रिमखिम अक्ष पर शुक्रवार के दिन शाम के करीब 4 बजे घटी है। बीते पांच दिनों से लगातार यहां भारी बारिश और बर्फवारी हो रही है। 4 से 5 जगहों पर सड़क कट गई है। इस घटनास्थल के पास ही सेना और मजदूरों के कैंप है जो सड़क बनाने के लिए वहां रहते हैं। ग्लेशियर टूटने के बाद राहत बचाव के दौरान 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 384 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, इसमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटना का संज्ञान लिया है। अमित शाह ने इस बारे में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से जानकारी ली है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर बताया- माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने नीति घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है और आईटीबीपी को सतर्क रहने के निर्देश दिये है। उनकी इस तत्परता व संवेदनशीलता के लिए मैं अपने प्रदेशवासियों की ओर से माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे