उत्तराखंड | धामी की अफसरों को सख्त हिदायत, ये काम न करने की चेतावनी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | धामी की अफसरों को सख्त हिदायत, ये काम न करने की चेतावनी

Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएम प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनता की समस्याएं सुनेंगे। यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा।


गोपेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न सिर्फ जनता की समस्याएं सुनीं बल्कि साफ कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डीएम प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनता की समस्याएं सुनेंगे। यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से व्यवसायियों को राहत मिली है। कहा कि केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत संवारा जा रहा है। साथ ही धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में पहुंचने वाले तीर्थयात्री को यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो इसके लिए संबधित जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जवाबदेही होंगे।

गोपेश्वर में इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा के लिए कई घोषणाएं भी की।

  • नगर पंचायत पोखरी में पार्किंग का निर्माण।
  • पोखरी में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि। 
  • जोशीमठ में ढाक-रिखमारा तोक तक 3 किमी सड़क निर्माण। 
  • हल्दापानी में भू-धंसाव का सुरक्षात्मक कार्य। 
  • नगर पंचायत पोखरी में मिनी स्टेडियम के लिए धनराशि की स्वीकृति। 
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग का नाम स्व. रामप्रसाद बहुगुणा के नाम पर होगा। 
  • नंदप्रयाग में स्व. राधाकृष्ण वैष्णव की स्मृति में पुस्तकालय की स्थापना। 
  • मासौं गांव में लिफ्ट सिंचाई नहर का निर्माण होगा। 
  • जोशीमठ में मिनी स्टेडियम के लिए 50 लाख की स्वीकृति। 
  • पोखरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति। 
  • पीपलकोटी सेमलडाला खेल स्टेडियम के लिए धनराशि स्वीकृत। 
  • पोखरी-गोपेश्वर सड़क से भिकोना तक 2 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति। 
  • कौंज-पोथनी-काणा तक तीन किमी सड़क की स्वीकृति। 
  • पोखरी में सलना गांव से-शिवालय तक दो किमी सड़क की स्वीकृति। 
  • घाट-सुतोल-कनोल सड़क के किमी 41 से 48 तक सुधारीकरण, डामरीकरण किया जाएगा। 
  • थराली के जीआईसी रेंस-चोपता के भवन का निर्माण। 
  • थराली के जीआईसी असेड़ सिमली का नाम कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती के नाम से किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे