उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बुरी ख़बर | चुनावी साल में पूर्व विधायक का निधन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बुरी ख़बर | चुनावी साल में पूर्व विधायक का निधन

Congress

आपको बता दें कि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि वे बीजेपी के रमेश पोखरियाल निशंक से चुनाव हार गए थे।


 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अमरीश कुमार का मंगलवार देर रात निधन हो गया। अमरीश कुमार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था।

आपको बता दें कि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि वे बीजेपी के रमेश पोखरियाल निशंक से चुनाव हार गए थे।

पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे