उत्तराखंड में बड़ा हादसा, दो कारो में जोरदार भिड़ंत, 7 घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, दो कारो में जोरदार भिड़ंत, 7 घायल

accident

हरिद्वार के रुड़की बाईपास पर शनिवार शाम को दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिनमें मेरठ और दिल्ली के सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस घायलों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अस्पताल गई है।




रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट)
हरिद्वार के रुड़की बाईपास पर शनिवार शाम को दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिनमें मेरठ और दिल्ली के सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस घायलों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अस्पताल गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को नगला इमरती बाईपास के पास दो कारों में आपस में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। जिनमें सवार सात लोग जख्मी हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।  हादसे मे सात लोग घायल हुए हैं। एक घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक रूकम सिंह को घायलों के नाम पतों की जानकारी लेने के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। दुर्घटना किन कारणों से हुई है इसकी जांच चल रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे