बड़ी ख़बर | लव जिहाद पर मुख्यमंत्री तीरथ का बड़ा बयान, जल्द बनेगा कानून!

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

बड़ी ख़बर | लव जिहाद पर मुख्यमंत्री तीरथ का बड़ा बयान, जल्द बनेगा कानून!

बड़ी ख़बर | लव जिहाद पर मुख्यमंत्री तीरथ का बड़ा बयान, जल्द बनेगा कानून!

उत्तराखंड की तीरथ सरकार जल्द लव जिहाद पर कावूव बवा सकती है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस बात के संकेत दिए हैं। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को सरकार से लव जिहाद पर प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग की है।


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की तीरथ सरकार जल्द लव जिहाद पर कानून बना सकती है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस बात के संकेत दिए हैं। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को सरकार से लव जिहाद पर प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग की है।

हरिद्वार में परमधाम आश्रम में आयोजित विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में विहिप ने आक्रोश प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि लव जिहाद एक सोची समझी साजिश है, जिसके खिलाफ सरकार प्रभावी कानून बनाए। इस बैठक में सीएम तीरथ सिंह रावत भी मौजूद थे। विहिप की मांग पर उन्होंने कहा कि वो राज्य में लव जिहाद के प्रसार के बारे में चिंतित थे। उन्होंने कहा कि वह उसी को रोकने के लिए कदम उठाने जा रहे थे।

सीएम तीरथ सिंह बताया कि उन्होंने हाल ही में इस मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और इसे संतों का आशीर्वाद प्राप्त है इसीलिए यहां लव जिहाद के कुछ ही मामले हैं। मैं इस मामले में अपनी चिंता जाहिर कर चुका हूं। मैंने चार दिन पहले एक बैठक की थी और सभी जिलों की रिपोर्ट ली थी। मैं चिंतित हूं और निश्चित रूप से मैं इसको लेकर कदम उठाने जा रहा हूं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे