उत्तराखंड में कोरोना का कहर,4 महिला कांस्टेबल पॉजिटिव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड में कोरोना का कहर,4 महिला कांस्टेबल पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना का कहर,4 महिला कांस्टेबल पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 104598 पहुंच गई है।


ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट)उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 104598 पहुंच गई है।

ऋषिकेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात चार महिला कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इन सभी की ड्यूटी त्रिवेणी घाट में लगाई गई थी। इन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में बनाए गए कॉविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक तीन दिन पूर्व त्रिवेणी घाट में तैनात एक महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इनके संपर्क वाले छह अन्य महिला पुलिस कर्मियों की भी कोरोना जांच कराई गई। जिसमें तीन अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन चारों महिला पुलिस कर्मियों को केयर सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी महिला पुलिस कर्मियों की हालत अभी स्थिर है। केयर सेंटर में कुल छह मरीज भर्ती हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे