उत्तराखंड | किशोरी से तीन दोस्तों ने किया गैगरेप,मुकदमा दर्ज

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | किशोरी से तीन दोस्तों ने किया गैगरेप,मुकदमा दर्ज

rape

धर्मनगरी हरिद्वार से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग से तीन दोस्तों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) धर्मनगरी हरिद्वार से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग से तीन दोस्तों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र की किशोरी सलेमपुर में स्थित एक फैक्टरी में काम करने के लिए जा रही थी। इस दौरान वहां पर इमरान नाम का युवक अपने दोस्त शोएब व जिशान के साथ खड़ा था। किशोरी का आरोप है कि तीनों दोस्त उसे जबरदस्ती जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर गई और अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। दोनों बहनें बहादराबाद थाने पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की। 

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने बताया कि आरोपी इमरान ने शादी का झांसा देकर एक साल पहले भी उसके साथ उसके साथ दुष्कर्म किया था। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी आरोपी ने उस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया था।

उसी वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। गुरुवार को उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ भी उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इमरान निवासी बुढाहेडी पथरी, शोएब और जिशान निवासी मीरपुर रानीपुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे