मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर सांसद अजय भट्ट का बड़ा बयान, कही ये बात

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर सांसद अजय भट्ट का बड़ा बयान, कही ये बात

Ajay

बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अभी केवल अटकलें लगाई जा रही हैं और अटकलें केवल अटकलें ही होती है।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दो दिनों से दिल्ली दौरे पर है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व तीरथ सिंह रावत के भविष्य पर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

इस बीच बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अभी केवल अटकलें लगाई जा रही हैं और अटकलें केवल अटकलें ही होती है। राज्य के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री मोदी से लेक केंद्रीय मंत्रियों से तमाम विकास योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जाना ही पड़ता है। राज्य की तमाम ऐसी विकास योजनाएं होती हैं जो केंद्र से संचालित होती हैं।

विकास कार्यों को कैसे आगे बढ़ाना है, उन पर वार्ता करने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत केंद्रीय नेतृत्व से मिलने गए हैं। आगे क्या होता है। यह केवल देखने वाली बातें है। उन्होंने अटकलों की बातों को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि अटकलें केवल अटकलें ही होती हैं। अटकलों तभी रुकती हैं, जब साफतौर पर कुछ हो जाता है।

बहरहाल देखना यह होगा कि सीएम कब देहरादून लौटते हैं और दिल्ली से क्या संदेश लेकर आते हैं। इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे