हल्द्वानी | जेल में बंद एक और कैदी की मौत,मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | जेल में बंद एक और कैदी की मौत,मचा हड़कंप

Dead Body

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल में बंद एक और कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल में बंद एक और कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी उप कारागार में मंगलवार सुबह जेल में बंद कैदी की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक कैदी का नाम लाली सिंह है जो की चोरी के मामले में 2019 से हल्द्वानी जेल में बंद था।

मृतक आरोपी काशीपुर का रहने वाला था। मृतक कैदी की उम्र 27 साल बताई जा रही है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मिली है कि इस जेल में 15 दिन के भीतर दो कैदियों की मौत हो चुकी है

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे