हल्द्वानी | हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला, मचा हड़कंप

elephant

 हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। गौलापार क्षेत्र के कालीपुर गांव के जंगल में झाड़ू काटने गई महिला पर हाथी ने हमला बोल दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई है, जिसके बाद से गौलापार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट ) हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। गौलापार क्षेत्र के कालीपुर गांव के जंगल में झाड़ू काटने गई महिला पर हाथी ने हमला बोल दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई है, जिसके बाद से गौलापार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सायं गौलापार क्षेत्र के कालीपुर गांव के जंगल में स्थानीय निवासी महिला 40 वर्षीय नंदी देवी अपने पति मदन सिंह के साथ जंगल में झाड़ू बनाने के लिए घास लेने के लिए गई थी। जहां अचानक जंगल से हाथी निकल कर आया और महिला के ऊपर हमला कर दिया। वहीं पति अपनी जान बचा कर दूसरी तरफ भाग गया बाद में मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई।

वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ जंगल में गई, जहां पर महिला अचेतावस्था में मिली। उसे तुरंत एसटीएच ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्रवाई के बाद नंदी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

,

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे