हल्द्वानी | यहां निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | यहां निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर

jjj

हल्द्वानी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दुचौड़ के शिवपुरी इलाके की है। यहां पर निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा था, जिससे अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। जबकि घायल श्रमिक को गंभीर अवस्था में उसको हल्द्वानी चिकित्सालय पहुंचाया।

 बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर की शिनाख्त बंगाली कॉलोनी लालकुआं निवासी फहीम के रूप में हुई है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे