हल्द्वानी | अपनों ने किया किनारा, तो खाकी बनी सहारा, 7 शवों का किया अंतिम संस्कार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | अपनों ने किया किनारा, तो खाकी बनी सहारा, 7 शवों का किया अंतिम संस्कार

हल्द्वानी | अपनों ने किया किनारा, तो खाकी बनी सहारा, 7 शवों का किया अंतिम संस्कार

वहीं उत्तराखंड में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरोना के 5654 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 186772 पहुंच गई है। वहीं 122 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) देशभर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में पहली बार कोरोना के चार लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 4,01,993 नए कोरोना केस आए और 3523 संक्रमितों की जान चली गई है।

वहीं उत्तराखंड में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरोना के 5654 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 186772 पहुंच गई है। वहीं 122 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

कोरोना काल में जहां लोग संक्रमण के डर के चलते एक-दूसरे की मदद करने से हिचकिचा रहे है, तो वहीं उत्तराखंड पुलिस लगातार लोगों की मदद को आगे आ रही है। कोरोना काल में उत्तराखंड पुलिस कोरोना संक्रमण रोकने को तो प्रयास कर ही रही है। साथ ही पुलिस लोगों की मदद भी कर रही है। अब एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस उस वक्त मदद को सामने आयी जब कोरोना के डर से मृतकों के अपनों ने ही शव लेने नही पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी मे मेडिकल कॉलेज शहगृह में रखे 07 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार हेतु जब कई बार सूचना देने पर भी परिवार वाले नहीं पहुंचे। तो पुलिस मददगार बनकर आगे आई और उन शवों का अंतिम संस्कार किया।


 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे