हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा , छोटे भाई के साथ झूला झूलते वक्त 5 साल के मासूम की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा , छोटे भाई के साथ झूला झूलते वक्त 5 साल के मासूम की मौत

baby

हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां घर पर झूला झूलने के दौरान पांच साल के मासूम के गले में दुपट्टे का फंदा कसने से मासूम का दम घुट गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट ) हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां घर पर झूला झूलते समय  5 साल के मासूम के गले में दुपट्टे का फंदा कसने से मासूम का दम घुट गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक नूरी मस्जिद इंदिरानगर निवासी मोहम्मद फईम पुताई का काम करते हैं। बुधवार सुबह वह काम पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी जीनत और बेटे अरमान (5), फैजान (3) और डेढ़ साल का रेहान मौजूद थे। करीब 11 बजे जीनत पास की दुकान पर सामान लेने गईं।

तब अरमान और फैजान छत पर दुपट्टे से बनाए झूले पर झूल रहे थे। झूला झूलने के दौरान अरमान का गला अचानक दुपट्टे में फंस गया। जीनत ने बताया कि जब वह दुकान से वापस आई तो अरमान कमरे में नहीं दिखा, तो वह सीधे छत पर गई। वहां देखा तो अरमान का गला दुपट्टे में फंसा हुआ था। किसी तरह जीनत ने बेटे के गले से दुपट्टा निकाला और मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे जिनकी मदद से अरमान को फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे