उत्तराखंड | भाजपा को फिर बड़ा झटका, इन दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | भाजपा को फिर बड़ा झटका, इन दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

bjp

नैनीताल जिले से बड़ी खबर आयी है। कुछ समय पहले यहां 3 भाजपा पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया था। अब बड़ी खबर मिली है कि यहां दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
नैनीताल जिले से बड़ी खबर आयी है। कुछ समय पहले यहां 3 भाजपा पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया था। अब बड़ी खबर मिली है कि यहां दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आज जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है इसके साथ ही पिछले 27 सालों से भाजपा से जुड़े और विभिन्न दायित्व व क्षेत्र पंचायत और पूर्व में ग्राम प्रधान रहे महेश जोशी ने भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से त्यागपत्र दिया है। दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने दमुआ धीमा क्षेत्र में मालिकाना अधिकार दिलाने के प्रति जवाबदेही को कारण बताया है।

दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा में एक के बाद एक पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे के चलते पार्टी में खलबली मची हुई है।

0000

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे