उत्तराखंड | दीवाली के दिन पड़ोसी की पाटल से वार कर की हत्या,मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | दीवाली के दिन पड़ोसी की पाटल से वार कर की हत्या,मचा हड़कंप

murder

नैनीताल जिले के रामनगर में छोटी दीवाली के दिन एक युवक ने पड़ोसी की पाटल से हत्या कर दी। पुलिस ने खून से लथपथ शव पड़ोसी की झोपड़ी से बरामद किया।


रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट ) नैनीताल जिले के रामनगर में छोटी दीवाली के दिन एक युवक ने पड़ोसी की पाटल से हत्या कर दी। पुलिस ने खून से लथपथ शव पड़ोसी की झोपड़ी से बरामद किया।

 

जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के किशनपुर निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उनमें विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अमर सिंह ने वीर सिंह के गले पर पाटल से वार उसकी हत्या कर दी।

 

जिसके बाद वह पत्नी के साथ फरार हो गया। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि सूचना पर मालधन व रामनगर से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त पाटल भी बरामद कर लिया है। आरोपी अमर सिंह पर हत्या का संदेह है। पुलिस जांच कर रही है।

 

मृतक एक हाथ से दिव्यांग है।मृतक का बड़ा लड़का जयदेव मजदूरी करता है, जबकि छोटा लड़का टेलर है। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे