उत्तराखंड | ततैयों के हमले में एक युवक की मौत, कई घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड | ततैयों के हमले में एक युवक की मौत, कई घायल

Dead Body

 पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां रावलगांव में ततैयों के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।


 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट ) पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां रावलगांव में ततैयों के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ खेत पर काम कर रहे थे। पास में ही उनके पशु भी चर रहे थे। इसी बीच ततैयों के समूह ने उन पर हमला बोल दिया। ततैयों के हमले में 25 वर्षीय रवि, 45 वर्षीय विनोद रावल  38 वर्षीय पत्नी रेखा, उनका 14 वर्षीय बेटा हेमू और गांव का ही एक अन्य युवक 27 वर्षीय भूपेश बुरी तरह से घायल हो गए। उनके पशुओं पर भी ततैयों ने हमला किया।

घायलों को ग्रामीण तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रवि, रेखा और भूपेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रवि ने दम तोड़ दिया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे