उत्तराखंड | अनियंत्रित गाड़ी ने 2 लोगों को कुचला, अस्पताल में दोंनो की मौत, चालक गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

उत्तराखंड | अनियंत्रित गाड़ी ने 2 लोगों को कुचला, अस्पताल में दोंनो की मौत, चालक गिरफ्तार

ARREST

रुद्रप्रयाग जिले से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां अनियंत्रित गाड़ी ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घाययों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गयी है।


रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) रुद्रप्रयाग जिले से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां अनियंत्रित गाड़ी ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घाययों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गयी है। घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जानकार के मुताबिक घटना कल शाम की है, वाहन संख्या uk07 db 5837 चालक नवल रावत पुत्र राम सिंह रावत अपने मित्रों के साथ चोपता दुगलबिट्टा से वापस आ रहा था। इस दौरान उसने चोपता दुगलबिट्टा मोटर मार्ग पर करीब 7:30 बजे सिरसोली के निकट सड़क किनारे बैठे रणवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह (42 वर्ष) वह मदन सिंह पुत्र गब्बर सिंह आई (40 वर्ष) को टक्कर मार दी।

इसके बाद घायलों को पीएचसी उखीमठ  उखीमठ ले जाया गया जहां दोनों व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया, आज दोनों घायलों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

उधर थाना अध्यक्ष उखीमठ मुकेश थलेड़ी  ने बताया कि आरोपी वाहन चालक और वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे