उत्तराखंड | महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर मिला सुसाइड नोट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड | महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर मिला सुसाइड नोट

Suicide


 

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी जिले से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां में एक 32 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें प्रियंका ने खुद को पूरी घटना का जिम्मेदार ठहराया है।

 

जानकारी के अनुसार नया गांव चौकी में तैनात आईआरबी सेकेंड बटालियन की महिला कांस्टेबल प्रियंका का शव पुलिस को कमरे से बरामद हुआ। उसने फांसी लगाई थी।

प्रियंका पटेलनगर क्षेत्र के झिवरहेड़ी गांव की रहने वाली थी। प्रियंका का भाई आशीष गुड़ियाल भी उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल है इन दिनों दोनों टिहरी गढ़वाल में तैनात है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रियंका ने यह कदम क्यो उठाया इसका पता लगाया जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे