उत्तराखंड में इस बार खूब सताएगी गर्मी, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में इस बार खूब सताएगी गर्मी, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम

उत्तराखंड में इस बार खूब सताएगी गर्मी, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम

आपको बता दें कि इससे पहले 2017 में मार्च के महीने में तापमान 35.9 डिग्री रहा था। मार्च में सबसे गर्म दिन 28 मार्च 1892 रहा था, तब तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया था। 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। पिछले दस वर्षों में पहली बार मार्च में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा है।

आपको बता दें कि इससे पहले 2017 में मार्च के महीने में तापमान 35.9 डिग्री रहा था। मार्च में सबसे गर्म दिन 28 मार्च 1892 रहा था, तब तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया था। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। अगले कुछ समय में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के स्तर को पार कर सकता है। उन्होंने बताया कि अब रात के तापमान में भी इजाफा होगा और गर्मी बढ़ेगी। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे