उत्तराखंड | AAP नेता गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट पर लड़ा था चुनाव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | AAP नेता गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट पर लड़ा था चुनाव

aap

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आप नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आप नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पंतनगर थाने में केस दर्ज करने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आप की सदस्यता ले ली थी। ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था।

इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए थे। अक्टूबर 2020 को DM रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तहरीर के आधार पर पंतनगर थाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे