उत्तराखंड | स्कूटी सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | स्कूटी सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

उत्तराखंड | स्कूटी सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

ऋषिकेश से एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुधवार सुबह स्कूटी सवार दंपती को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की  मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे उनके पति सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) ऋषिकेश से एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुधवार सुबह स्कूटी सवार दंपती को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की  मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे उनके पति सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पति –पत्नी ऋषिकेश एम्स में नौकरी करते है। दोनों सुबह अपने घर श्यामपुर से सुबह करीब 5:30 बजे स्कूटी पर ड्यूटी पर आ रहे थे।इसी दौरान सीमा डेंटल कॉलेज के पास एक अल्टो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्स पहुंचाया। जहां दीपा सती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पति सूरज को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे