उत्तराखंड में खतरनाक हादसा, बाईक सवार ने महिला को उड़ाया, देखिए CCTV

दरअसल यहां पर एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने टोलकर्मी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। सामने आए घटना के इस सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार बाईक सवार जैसे ही टोल प्लाजा से गुजरता है तो अचानक एक महिला टोलकर्मी तेजी से रोड क्रास करते हुए उनके सामने आ जाती है।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के पास डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस सीसीटीवी वीडियो को देखकर किसी की भी सांसें अटक जाएंगी।
दरअसल यहां पर एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने टोलकर्मी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। सामने आए घटना के इस सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार बाईक सवार जैसे ही टोल प्लाजा से गुजरता है तो अचानक एक महिला टोलकर्मी तेजी से रोड क्रास करते हुए उनके सामने आ जाती है।
अचानक महिला के सामने आने से बाईक सवार उसे जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी जबदरस्त ोती है कि महिला बाईक की टक्कर से हवा में उड़ जाती है।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में महिला को गंभीर चोट आई है। महिला के पैर में तीन फ्रैक्चर के साथ सिर में भी चोट आई है, वहीं टोलकर्मियों ने अनुसार दो पहिया वाहनों के लिए लेन नंबर 5 है लेकिन बाईक सवार ने लेन 4 से तेजी से बाईक निकाली और इस दौरान वहां से गुजर रही महिला टोलकर्मी उसकी चपेट में आ गई।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे