महिला ने पति की मौत के 10 साल बाद दिया दो बच्चों को जन्म, जानिए पूरी कहानी

  1. Home
  2. Viral News

महिला ने पति की मौत के 10 साल बाद दिया दो बच्चों को जन्म, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) एक महिला ने पति की मौत के 10 साल बाद पति से ही हुए बच्चे को जन्म दिया है। जनकर हैरानी होगी लेकिन ये एकदम सच है। दरअसल ब्रिटेन के कॉर्नवाल से ताल्लुक रखने वाली एंजिलीन लेकी जेम्स के पति क्रिस की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। मौत


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) एक महिला ने पति की मौत के 10 साल बाद पति से ही हुए बच्चे को जन्म दिया है। जनकर हैरानी होगी लेकिन ये एकदम सच है।

दरअसल ब्रिटेन के कॉर्नवाल से ताल्लुक रखने वाली एंजिलीन लेकी जेम्स के पति क्रिस की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। मौत से पहले उनका स्पर्म जमा कर लिया गया था। आईवीएफ के जरिए महिला दो बार मां बनी।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट में पति के स्पर्म से 10 साल बाद सफलतापूर्वक बच्चे को जन्म देने की घटना को चमत्कार जैसा बताया जा रहा है। एंजिलीन और क्रिस जेम्स ने 2007 में शादी की थी। क्रिस 2008 में 29 साल की उम्र में चल बसे थे।

एंजिलीन का कहना है कि वह और उनके पति ने हमेशा से अपना परिवार पूरा करने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि निधन के बाद भी वे पिता बनना डिजर्व करते थे। वे काफी केयरिंग, फनी और प्रोटेक्टिव थे। दोनों 5 बच्चों का सपना देखते थे।

एंजिलीन पति के स्पर्म से पहली बार 2013 में प्रेग्नेंट हुई थी। पति के निधन के ठीक 5 साल बादष वहीं, 2018 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। पहला बच्चा लड़का हुआ, जबकि दूसरी बार बेटी हुई।

उनका कहना है कि वे बच्चों में पति की मौजूदगी महसूस करती हैं। 41 साल की एंजिलीन ने संडे मिरर से कहा कि उन्होंने पति के साथ अपने बच्चों के नाम भी तय कर रखे थे। एग्रेसिव ब्रेन ट्यूमर की वजह से क्रिस की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे उत्तराखंड के दोनों भाई, एक ने दी शहादत, पढ़कर रो पड़ेंगे आप

 

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे