एक्ट्रेस के साथ चुनावी कैंपेन में हुई बदतमीजी, कांग्रेस कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

बेंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान मशहूर एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। खुशबू कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रत्याशी रिजवान अरशद की रैली में शामिल होने आई थी। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने उनके साथ बदसलूकी की। नाराज होकर खुशबू ने कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। खबर के
 

बेंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान मशहूर एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। खुशबू कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रत्याशी रिजवान अरशद की रैली में शामिल होने आई थी। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने उनके साथ बदसलूकी की। नाराज होकर खुशबू ने कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया।

खबर के अनुसार, रैली में हजारों लोग मौजूद थे। रैली के बाद खुशबू, रिजवान और शांतिनगर विधायक के साथ अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं। इसी दौरान खुशबू के पीछे चल रहे एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी कर दी। खुशबू को गुस्सा आ गया और उन्होंने पीछे मुड़कर उस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

खुशबू के थप्पड़ मारने के बाद मामला बढ़ गया। इस बीच पुलिस आ गई और स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस उस व्यक्ति को भीड़ से अलग ले गई।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/