लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक BJP में हुईं शामिल

अहमदाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) कुछ ही दिन पहले गुजरात में कांग्रेस के विधायक के तौर पर इस्तीफा देने वाली आशा पटेल शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने दो फरवरी को कांग्रेस भी छोड़ दी थी। भाजपा की राज्य इकाई प्रमुख जीतू वघानी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में उत्तर गुजरात
 

अहमदाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) कुछ ही दिन पहले गुजरात में कांग्रेस के विधायक के तौर पर इस्तीफा देने वाली आशा पटेल शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने दो फरवरी को कांग्रेस भी छोड़ दी थी।

भाजपा की राज्य इकाई प्रमुख जीतू वघानी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में उत्तर गुजरात के पाटन में पार्टी के ‘क्लस्टर सम्मेलन’ में आशा पटेल और उनके कुछ समर्थक भाजपा में शामिल हो गये।

आशा के एक ‘सौदे’ के तहत भाजपा में शामिल होने के आरोपों को खारिज करते हुये वघानी ने कहा कि अंदरूनी खींचतान के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी। कार्यक्रम के बाद वघानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम अपनी पार्टी में आशाबेन का स्वागत करते हैं।

भाजपा और उनके बीच किसी समझौते का कोई सवाल नहीं है। भाजपा कभी भी खरीद-फरोख्त में लिप्त नहीं रही है। लोगों का बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए वह भाजपा में शामिल हुईं।’

इससे पहले बीते शनिवार को उन्होंने ‘अंदरूनी कलह’ का हवाला देते हुए विधानसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/