बीजेपी को झटका | पिता बीजेपी सरकार में मंत्री, बेटे ने थाम लिया कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री और हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता सुखराम की घर वापसी हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले सुखराम ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। सुखराम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की हाथ थामा। आपको बता दें कि सुखराम के बेटे अनिल
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री और हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता सुखराम की घर वापसी हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले सुखराम ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। सुखराम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की हाथ थामा। आपको बता दें कि सुखराम के बेटे अनिल शर्मा अभी हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री हैं।

दरअसल सुखराम हिमाचल प्रदेश से अपने पोते आश्रय शर्मा (अनिल शर्मा के बेटे) के लिए टिकट चाहते थे लेकिन बीजेपी से टिकट की उम्मीद धूमिल होते देख सुखराम ने अपने पोते संग कांग्रेस का दामन थाम लिया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

हिमाचल प्रदेश में अगर कांग्रेस आश्रय शर्मा को टिकट देती है तो मुकाबला रोचक देखने को मिलेगा क्योंकि आश्रय के पिता हिमाचल की बीजेपी सरकार में मंत्री हैं और देखना होगा कि वे बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे या फिर अपने बेटे के लिए प्रचार करेंगे और करेंगे तो कैसे ?

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/