लोकसभा चुनाव | चुनाव लड़ने पर कोश्यारी ने कही बड़ी बात, बताई अपनी इच्छा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भाजपा तैयारियों में जुट गयी है। तैयारियों का जायजा लने और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उत्तराखंड आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों की जोड़ तोड़ में नेता जुट गए हैं। इस बीच चुनाव लड़ने पर पूर्व सीएम भगत
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भाजपा तैयारियों में जुट गयी है। तैयारियों का जायजा लने और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उत्तराखंड आ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों की जोड़ तोड़ में नेता जुट गए हैं। इस बीच चुनाव लड़ने पर पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का बयान आया है। कोश्यारी ने हालांकि सीधे सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरुर कहा कि आजकल बर्फ पड़ी है, सबको शांत रहने दो। वैसे मेरा मन तो यह है कि मैं पूरे प्रदेश की पांचों सीटों में घूमकर प्रचार करूं। साथ ही लखनऊ और दिल्ली जाकर भी प्रचार करूं।

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम कोश्यारी ने नैनीताल लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोकने के संकेत दिए थे। अब देखना ये होगा कि कोश्यारी आखिर चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे कि नहीं। उम्रदराज हो रहे कोश्यारी के चुनाव लड़ने के संकेत इसलिए भी मिल रहे हैं क्योंकि कुछ दिन पहले उत्तराखंड पहुंचे बीजेपी के चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने कहा था कि टिकट के लिए उम्र का बंध नहीं है और जिताऊ उम्मीदवार की  उम्र देखे बिना उसे टिकट दिया जाएगा।

 

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/