जनता से अपने लिए वोट मांगते रहे लेकिन खुद दिग्विजय सिंह ने नहीं डाला वोट, मांगी माफी

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह अपने गृहक्षेत्र राजगढ़ में वोट डालने नहीं पहुंच सके। इस बारे में दोपहर के समय दिग्विजय ने कहा कि वह मताधिकार का प्रयोग करने की ‘कोशिश’ करेंगे लेकिन देर शाम उन्होंने मतदान न कर पाने की पुष्टि करते हुए कहा कि
 

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह अपने गृहक्षेत्र राजगढ़ में वोट डालने नहीं पहुंच सके।

इस बारे में दोपहर के समय दिग्विजय ने कहा कि वह मताधिकार का प्रयोग करने की ‘कोशिश’ करेंगे लेकिन देर शाम उन्होंने मतदान न कर पाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह वोट डालने राजगढ़ नहीं जा सके और इसके लिए वह माफी मांगते हैं। दिग्विजय ने कहा कि अगली बार वह अपना नाम भोपाल में रजिस्टर कराएंगे।

आपतो बता दें कि राजगढ़ संसदीय सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली सीट मानी जाती है। यही कारण है कि दिग्विजय सिंह इस सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें भोपाल भेज दिया। कांग्रेस ने यहां से मोना सुस्तानी को उम्मीदवार बनाया है। मोना सुस्तानी दिग्विजय सिंह की विश्वस्त सहयोगी मानी जाती हैं।

आपको बता दें कि राजगढ़ सीट कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के राघोगढ़ क्षेत्र में पड़ती है और वह खुद दो बार इस सीट का संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जबकि उनके भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के टिकट पर 5 बार और बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर एक बार यहां से निर्वाचित हुए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार औऱ मौजूदा सांसद नागर ने साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost