गिरिराज सिंह का विवादित बयान- कब्र के लिए तीन हाथ जगह के लिए वंदेमातरम गाना होगा, देखिए वीडियो

बेगूसराय (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने अमित साह के सामने मुसलिम समूदाय के लिए कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की
 

बेगूसराय (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने अमित साह के सामने मुसलिम समूदाय के लिए कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आरजेडी के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि वंदे मातरम मैं नहीं बोलूंगा। बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर भ्रमण कर रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता वो इस बात को याद रखें कि अरे गिरिराज के नाना-दादा सिमरिया घाट में गंगा नदी के किनारे मरे, उसी भूमि पर कोई कब्र नहीं बनाया लेकिन तुम्हें तो तीन हाथ जगह चाहिए। तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।

बेगूसराय में अमित शाह की रैली के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग बिहार की धरती को रक्तरंजित करना चाहते हैं, सांप्रदायिक आग फैलाना चाह रहे हैं, लेकिन BJP जब तक है न बिहार में ऐसा होगा और न बेगूसराय की धरती पर वे ऐसा होने देंगे।

नीचे देखिए वीडियो – 

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/