लोकसभा चुनाव | कांग्रेस से गठबंधन को बेचैन हैं केजरीवाल, बोले- मना-मना कर थक गए, देखें वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए हर कदम उठाने में कोई परहेज नही कर रही है। ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आतुर हैं लेकिन कांग्रेस उन्हें तवज्जो देने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, बुधवार
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए हर कदम उठाने में कोई परहेज नही कर रही है। ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आतुर हैं लेकिन कांग्रेस उन्हें तवज्जो देने के लिए तैयार नहीं है।

दरअसल, बुधवार को केजरीवाल का दर्द एक बार फिर छलक आया जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) में गठबंधन हो जाए तो BJP सातों सीटें हार जाएगी, जमानत जब्त हो जाएगी। लेकिन कांग्रेस को मना-मना कर थक गए। मुझे नहीं समझ आता कि उनके मन में क्या है ?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि UP में कांग्रेस SP-BSP को कमजोर करने गई है, दिल्ली में AAP को कमजोर करने में लगी है। लेकिन कांग्रेस साथ आए न आए हम अकेले लड़ेंगे। कांग्रेस ने गठबंधन से मना कर दिया है। हम अकेले लड़ेंगे और BJP को सातों सीटों पर हराएंगे। जैसे हमने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराया था। वह 70 सीट में से तीन सीट जीत पाई थी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में खिसकते जनाधार को देखते हुए पहले भी कांग्रेस से गठबंधन के लिए कई बार खुले मंच से अपील कर चुकी है।

Follow us on twitter –https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/