लोस चुनाव | पहले दौर का मतदान संपन्न, जानिए किस राज्य में हुई कितनी वोटिंग

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। देश के 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हो गया था। पहले चरण में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। बिहार में सबसे कम
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्‍त हो गया। देश के 18 राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हो गया था। पहले चरण में सबसे ज्‍यादा पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के मतदाताओं ने उत्‍साह दिखाया। बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई।

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी सीटों पर मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर 66 प्रतिशत, उत्‍तराखंड की पांच सीटों पर 57.85, तेलंगाना की 17 सीटों पर 60 प्रतिशत, सिक्किम, मिजोरम और नगालैंड की एक-एक सीटों पर क्रमश 69, 60 और 79 पर्सेंट वोट पड़े। त्रिपुरा की एक सीट पर 81. 8 पर्सेंट और असम की पांच सीटों पर 68 प्रतिशत वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर 81 प्रतिशत वोट पड़े।

उत्‍तर प्रदेश की आठ सीटों पर औसतन 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ। सहारनपुर में 70.68, कैराना में 62.10 और मुजफ्फरनगर में 66.66 प्रतिशत वोट पड़े। बिजनौर में मतदान प्रतिशत 65.40, मेरठ में 63.00 और बागपत में 63.90 रहा। वहीं गौतमबुद्धनगर में 60.15 और गाजियाबाद में सबसे कम 57.60 प्रतिशत वोटिंग हुई।

केंद्रशासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप की एक-एक सीट पर क्रमश: 70.67 और 66 प्रतिशत वोट पड़े। छत्‍तीसगढ़ की एक सीट पर 56 प्रतिशत वोट डाले गए। जम्‍मू-कश्‍मीर की दो सीटों पर 54.49 प्रतिशत वोटिंग हुई। अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर 66 प्रतिशत, बिहार की चार सीटों पर 50 प्रतिशत और महाराष्‍ट्र की सात सीटों पर 56 प्रतिशत वोटिंग हुई। मेघालय की दो सीटों पर 67.16 प्रतिशत और ओडिशा की चार सीटों पर 68 पर्सेंट वोट डाले गए।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/