541 सीटों के आए नतीजे लेकिन इस केंद्रीय मंत्री की सीट पर फंसा पेंच, जानिए वजह

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश की 541 लोकसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। लेकिन एक सीट केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की सीट अरुणाचल पश्चिम पर अब तक फैसला नहीं आया हैं। मतगणना की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है, जिस वजह से अभी तक रिजिजू के चुनाव का नतीजा अटका हुआ
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश की 541 लोकसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। लेकिन एक सीट केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की सीट अरुणाचल पश्चिम पर अब तक फैसला नहीं आया हैं।

मतगणना की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है, जिस वजह से अभी तक रिजिजू के चुनाव का नतीजा अटका हुआ है। हालांकि शुक्रवार दोपहर करीब पांच बजे तक रिजिजू यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी नवाब तूकी से एक लाख 71 हजार 683 वोटों से आगे चल रहे हैं, लेकिन मतगणना पूरी नहीं हो पाने के कारण चुनाव आयोग ने अभी तक उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया है।

रिजिजू ने 2014 में कांग्रेस के प्रत्याशी तकाम संजय को 41 हजार वोटों से हराया था। इस बार भी उनकी जीत पक्की हो गई है। बस चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost