प्रियंका गांधी का मोदी पर निशाना, कहा- किसानों के नहीं, चौकीदार तो अमीरों के होते हैं

प्रयागराज (उत्तराखंड पोस्ट) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी तक की अपनी गंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने गंगा तट पर एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी मर्जी वह (पीएम मोदी) अपने नाम के आगे क्या
 

प्रयागराज (उत्तराखंड पोस्ट) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी तक की अपनी गंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने गंगा तट पर एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी मर्जी वह (पीएम मोदी) अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक किसान भाई ने कहा है कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं। हम किसान तो अपने चौकीदार खुद होते हैं।

उन्होंने कहा कि ये चुनवा देश के हित का चुनाव है ऐसे में देश की जनता को सोच समझकर अपने वोट का इस्तेमाल करना है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/