BJP प्रवक्ता GVL नरसिम्हा राव पर शख्स ने फेंका जूता, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) BJP प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने जूता फेंका। अभी तक जूता फेंकने वाले शख्स की पहचना नहीं हो पाई है। इस शख्स के हाथ में कुछ कागज भी थे। हालांकि नरसिम्हा राव जूता लगने से बाल-बाल बच गए। तुरंत हरकत में आते हुए, भाजपा
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)  BJP प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने जूता फेंका। अभी तक जूता फेंकने वाले शख्स की पहचना नहीं हो पाई है।

इस शख्स के हाथ में कुछ कागज भी थे। हालांकि नरसिम्हा राव जूता लगने से बाल-बाल बच गए। तुरंत हरकत में आते हुए, भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ा और बाहर ले गए।

व्यक्ति ने बताया कि वो कानपुर का रहने वाला है। हालांकि, अभी जूता फेंकने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

https://youtu.be/-qyIwea2lPI